मुजफ्फरनगर। दो दिन से लापता महिलाओं को वनस्टाप सैंटर प्रभारी पुजा नरूला व पुलिस आरक्षी सीमा चौधरी ने परिजनों की खोज कर उन्हें सौंपा। अपने परिजनों से मिलकर महिलाओं की आंखों में आंशु आ गए। उन्होंने वन स्टाप सैंटर की टीम व पुलिसकर्मचारियों को धन्यवाद दिया। वन स्टाप सैंटर प्रभारी पुजा नरूला ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार को रात 11 बजे नई मंडी थाना पुलिस दो महिलाओं को लेकर वन स्टाफ सैंटर पहुंची। महिलाएं होश में नहीं थी।
गुरूवार को प्रभारी ने महिला से बात की तो उन्होंने अपने बारे में बाताया। जिसके बाद महिलाओं के परिजनों की खोज कर टीम ने दोनों महिलाओं को परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान वन स्टॉप सैंटर मैनेजर पुजा नरूला, प्रमिला, स्टाफ नर्स, सुसमा स्टाफ नर्स व महिला आरक्षी रशमी आदि उपस्थित रहे।