मुजफ्फरनगर। वर्षा जल संचयन एवं भूजल संर्वधन योजना के अन्तर्गत केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. सजीव बालियान द्वारा ग्राम नंगला पिथौरा एवं ग्राम काकड़ा के तालाबों का जल संरक्षण हेतु जीर्णोद्धार करने के लिए शिलान्यास किया गया।

ग्राम नगला पिथौरा के जीर्णोद्धार के कार्य की लगभग 53 लाख लागत आयेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपना कश्यप, राहुल ठाकुर जिला पंचायत सदस्य डा. विरेन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष रामाअवतार, ठा. नरेन्द्र मुखिया, कलवा ग्राम प्रधान पिपलहेडा, ठा. जगमोहन, ठा. सतेन्द्र, ठा . कुशल आदि सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम काकडा में मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर स्थित तालाब का जीणोद्वार लगभग 43 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्यक्त्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, ब्लॉक प्रमुख शाहपुर अरविन्द त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, चैयरमैन शाहपुर प्रमेश सैनी, ग्राम प्रधान काकडा नीरज, रविन्द्र प्रधान काकड़ा, नीरज प्रधान शाहडब्बर, अरविन्द्र प्रधान दुल्हेरा मोनू सैनी ग्राम प्रधान पलडी आदि उपस्थित रहे। इस कार्य से गांवो के पानी की निकासी की व्यवस्था होगी तथा डिस्लिटिंग चैम्बर बनाकर शुद्ध पानी रिचार्ज किया जायेगा जिससे पानी का जल स्तर बढ़ेगा।