मुजफ्फरनगर। बढ़ती महंगाई को लेकर आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्नान पर रालोद नेता सड़कों पर उतरे। युवा रालोद के आह्नान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की कड़ी में यहां पर भी रालोद के कार्यकर्ता काफी जोश में नजर आये। रिमझिम बारिश के बीच ही भारी संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार होकर युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कूच किया, लेकिन उनको पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। रालोद नेताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया, बाद में ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ता लौट गये।
मुजफ्फरनगर में रालोद का जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस के साथ टकराव, देखें वीडियो @RLDparty #rld pic.twitter.com/nmgRhBtLyB
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) July 26, 2021
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा राष्ट्रीय लोकदल के आह्वान पर आज राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों, रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृ(ि, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों आदि मुद्दों को लेकर कई जिलों में प्रदर्शन किया। यहां पर युवा रालोद के जिलाध्यक्ष विदित मलिक के नेतृत्व में पूरा संगठन युवा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकारों के खिलाफ सड़कों पर उतरा नजर आया। पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर पर स्पीकर लगाकर उसमें स्लोगन रिकार्ड करा रखे थे जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आवाज में पूछा जा रहा था कि पेट्रोल के दाम घटे कि नहीं घटे, डीजल के दाम घटे कि नहीं घटे, खाद्य पदार्थों के दाम घटे कि नहीं घटे, जिसके जवाब में पीछे पीछे चल रहे कार्यकर्ता नहीं-नहीं के नारे लगा रहे थे।
इसके साथ ही भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और अन्य वरिष्ठ नेता भी जुलूस के रूप में कार्यालय से महावीर चौक पहुंचे, जहां पर पुलिस ने बैरिकेडिंग आदि कराकर उनको रोकने की व्यवस्था कर रखी थी। स्वयं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौके पर मौजूद थे, लेकिन रालोद कार्यकर्ता महावीर चौक को पार कर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़न लगे और प्रकाश चौक पर जा पहुंचे। यहां पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। बेरिकेडिंग पर ही रालोद कार्यकर्ताओं को फोर्स ने रोक लिया। यहां से आगे जाने के लिए भी कार्यकर्ताओं ने पूरा प्रयास किया, लेकिन अफसरों ने उनको आगे जाने की अनुमति नहीं दी। रालोद के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासन के बीच वार्ता हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के आग्रह पर युवा रालोद की तरफ से जिलाध्यक्ष विदित मलिक और शहर अध्यक्ष काजी शहीर आलम की ओर से ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। जिसमें बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाने, रसोई गैस की कीमत कम करने तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों पर हो रही बेतहाशा वृ(ि को रोकने की मांग शामिल रही।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी, महानगर अध्यक्ष राजू आढ़ती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, कंवरपाल फौजी, सूरज बालियान, गौरव बालियान, संजीव चौधरी, मास्टर उदयवीर सिंह, अंकित सहरावत, पराग चौधरी, सुधीर भारतीय, गज्जू पठान, जिला पंचायत सदस्य मोमिन जोला, सार्थक लाटियान, काजी फ़ैज़, नौमान खान, विकास कादियान, आदेश तोमर, रवित राठी, विकास मुखिया, कार्तिक मलिक, मयंक बालियान, जगपाल नेता आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।