मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी के विधानसभा से सदस्यता समाप्त होने के मामले पर रालोद सुप्रीमो जयन्त चौधरी द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर मामला तूल पकड़ गया है।

विधायक विक्रम सैनी ने मामले पर कटाक्ष किया है। कहा कि चौधरी जयन्त सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ कर देखें,वह जमानत जब्त करा देंगे। जिस तरह से उनके पिता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को हराया था। इसी तरह से पिछड़ा वर्ग चुनाव में चौधरी जयन्त सिंह के खिलाफ खड़ा होगा।

मुजफ्फरनगर दंगे के कवाल कांड में दोषी होने पर भाजपा विधायक विक्रम सैनी की विधानसभा से सदस्यता समाप्त हो गई है। इस बौखलाहट में देर रात विक्रम सैनी का एक बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें वह रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं। भाजपा विधायक की सदस्य तक समाप्त होने पर चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट किया था।

इस भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि उनके विरुद्ध नियम और कानून के तहत कार्यवाही की गई है। इसमें जयन्त चौधरी स्वयं श्रेय न लें। उनके पत्र से कुछ होने वाला नहीं था। हालांकि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी हर की पटकथा लिखी है। वह जनपद मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़कर देखें जिस तरह उनके पिता की जमानत को जब्त कराया था। इसी तरह से उनको भी चुनाव में पिछड़ा वर्ग सबक सीखने का कम करेगा।