मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी महिला रामकली 60 वर्ष पत्नी चन्द्रपाल, अभिषेक पुत्र विनोद सहित कई ग्रामीणों को बंदरों द्वारा काटकर घायल कर दिया गया है। परिजनों द्वारा घायलों को अस्पताल में ले जाकर टीका लगवाया गया। गांव में अचानक बड़ी संख्या में बंदरों के आ जाने से नागरिकों में दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान लोकेश कुमार पुण्डीर ने बताया कि बंदर महिलाओं व बच्चों आदि पर हमलाकर घायल कर देते है। बंदरों के आंतक से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। बंदरों के आंतक से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।