पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2023 के बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी आगे खेलना मुमकिन नहीं होगा. ऐसे में 25 साल का एक खिलाड़ी CSK का अगला कप्तान बनने का सबसे तगड़ा दावेदार है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अगले कप्तान को लेकर बड़ी मांग उठाई है. वसीम जाफर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें कि IPL 2022 सीजन की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार हार के कारण उन्हें बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में एक बार फिर से कप्तानी आ गई.
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें महाराष्ट्र की कप्तानी करने का भी अनुभव है.’
वसीम जाफर ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स शायद ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी के बाद अगले कप्तान के तौर पर तैयार भी कर सकती है.’ वसीम जाफर ने आगे कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विकेटकीपर के तौर पर डेवोन कॉनवे पर भरोसा दिखा सकती है. डेवोन कॉनवे लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर का रोल निभा सकते हैं.
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवन कॉनवे, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबति रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्षणा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सैंटनर, महीष पथिराना, सुभ्रांशू सेनापति.