मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में बाथरुम में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पडताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
मन्सूरपुर क्षेत्र की एक महिला की शादी फरवरी 2022 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में हुई थी। शनिवार को महिला नहाने के लिए बाथरुम में गयी। बाथरुम के भीतर ही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। ससुराल पक्ष ने इस मामले में महिला के परिजनों को जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहंुचे। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस कारण बिसरा प्रिजर्व किया गया है।