मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि पांच साल पूर्व उसकी जानकारी वसीम निवासी खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ मेरठ से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। पिछले पांच साल से लगातार आरोपी उसके साथ दुराचार करता हुआ आ रहा है। आरोप है कि दो साल पूर्व आरोपी ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। शादी का दवाब बनाने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।