मुजफ्फरनगर। गांव मदीनपुर के जंगल में 7 नवम्बर को ममतेश के पैर में उस समय गोली मार दी थी, जब वह अपनी ननद व डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ देवता पूजने गई थी। ममतेश के ससुर राजाराम ने बुढ़ाना कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि राजाराम ने अपने भतीजों को जमीन बेची थी। जिसे वह भतीजों से वापस लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन उन्होंने जमीन वापस करने से मना कर दिया था। तब अपने भतीजों को फसाकर जमीन वापस लेने के लिए साजिश रची थी। जिसके तहत राजाराम ने शूटर रिहान को डेढ़ लाख रुपए देकर पुत्रवधु ममतेश को गोली लगवाई थी। शूटर को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी राजाराम को भी गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
बुढ़ाना पुलिस ने खुलासा में खेल करते हुए गोली लगने से घायल महिला ममतेश व उसकी ननद को साफ बचा दिया है। दोनों इस साजिश में शामिल होने के साथ ही घटना के बाद अपने परिजनों पर आरोप लगा रही थी। दोनों जंगल में भी साथ गई थी और गोली लगने का गलत स्थान बताकर पुलिस को भर्मित भी कर रही थी।