मुजफ्फरनगर। रजबहे की पटरी पर निकले अजगर को कुछ युवकों ने रस्सी के फंदे में फंसा कर रजबहे में पानी में लटका दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को मुक्त कराया।

भोपा के निकट तिस्सा रजबहे पटरी पर शुक्रवार को अजगर नजर आया। वहां से गुजर रहे युवकों ने उसे रस्सी के फंदे में फंसा लिया। इसके बाद अजगर को रस्सी से एक पेड़ से बांध कर रजबहे में लटका दिया और भाग गए। इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों सचिन कुमार और कर्मवीर सिंह ने अजगर को रस्सी से मुक्त किया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। कुछ किसानों ने बताया कि तीन दिन से अजगर आसपास घूम रहा था, जिससे सभी भयभीत थे।