मुजफ्फरनगर। शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में शांति सेना द्वारा लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी हुई।
मनेश गुप्ता ने कहा कि आज मीडिया की उपयोगिता पहले से कही अधिक है। चौथे स्तंभ के रूप में इसे प्रजातांत्रिक ढंग से चुने शासकों से जवाब देही, गलत व अनैतिक कार्यों पर निगाह रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने कहा कि देश में जो हालात पैदा हो रहे हैं, प्रजातंत्र और संविधान को खतरा पैदा हो रहा है। उसमें चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया को और अधिक सशक्त रूप से मीडिया को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली पर कोई चर्चा मीडिया में सही ढंग से नहीं आ रही है। संचालन शांति सेना के संरक्षक मनेश गुप्ता ने किया। मौके पर जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अंसारी, अलपान भारती, रोहित कौशिक मौजूद रहे।