मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस ने मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यपान शुरु कर दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सरवट स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर ड्रोन कैमरों से जांच पड़ताल कर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने इस दौरान लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस जल्द ही निकाय चुनाव को लेकर संभ्रात लोगों के साथ मिटिंग भी आयोजित करेगी।
निकाय चुनाव की समीक्षा करने आए एडीजी राजीव सभरवाल ने चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया था। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा था कि पुलिस प्रत्येक थाना क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रांे का भौतिक सत्यापन करे। शनिवार व रविवार को पुलिस ने निकाय चुनाव के बनाए जाने वाले मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन शुरु कर दिया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एएसपी आयुष विक्रम सिंह व चौकी इंचार्ज कच्ची सडक ललित कसाना ने सरवट में स्थित मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन शुरु किया। पुलिस अधिकारियों ने संवदेनशील मतदान केन्द्रों की ड्रोन से निगरानी कराई। पुलिस क्षेत्र के अपराधिक तत्वों पर नजर रख रही है। वहीं पुलिस को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए है।