मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाते हुए जब्त करने को अभियान चलाया। इस अवसर पर कई दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुई।

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 6.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध तथा प्रयोग ना करने को प्रचार कराया गया। अभियान में ईओ हेमराज, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, प्लाक्षा मेनवाल, कर अधीक्षक पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, अमरजीत, आकाश दीप, राजीव कुमार, सुनील, अरविंद उपस्थित रहे।