मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस वर्ष 2023 की शुरुवात से इनामी बदमाशों पर अपना शिकंजा कसने में जुटी हुई है। अब पुलिस का अभियान वारंटियों के खिलाफ चल चुका है। वारंट जारी होने पर कोर्ट में पेश न होने पर 39 वारंटियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि छह वारंटी कोर्ट में पेश हुए है।

एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशन में जनपद पुलिस फरार चल रहे इनामी अपराधियों के खिलाफ अपना अभियान चलाए है। पुलिस ने वर्ष 2023 के पहले सप्ताह में अभियान चलाते हुए दस इनामी इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी अपराधियों के साथ साथ अब पुलिस कोर्ट में पेश न होने वाले वारंटियों पर अपना अभियान चला रही है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वर्ष2023 के पहले सप्ताह में 39 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जबकि दबिश पडने पर छह वारंटियों ने कोर्ट में खुद सरेंडर कर दिया। जनपद के विभिन्न थानों से अभी लगभग 6 से अधिक इनामी अपराधी फरार चल रहे है। पुलिस फरार अपराधियों को पकडने के लिए लगातार अपना शिंकजा कसने में लगी है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक थाने पर एक टीम बनाई गयी है। इस टीम को काम फरार चल रहे इनामी अपराधी व वांरटियों को पकडने के लिए लगाया गया है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया जा रहा है।