सोलन। किसान नेता राकेश टिकैत को हिमाचल प्रदेश में दाखिल होते ही मामूली विरोध का सामना करना पडा जिसके बाद राकेश टिकैत गर्मा गए। हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर किसान संगठनों ने उनका स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया।
राकेश टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो को लूटा जा रहा है। 18 मंत्रालय कृषि को देखते हैं। लेकिन सभी ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हुआ विरोध तो राकेश टिकैत गर्माए, बोले किसी के बाप की… @RakeshTikaitBKU @NareshTikait @OfficialBKU @Dmalikbku #FarmersProtest #RakeshTikait #KisanAndolan #HimachalPradesh pic.twitter.com/PSOcVGqcZH
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) August 28, 2021
वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसानों से आग्रह किया कि हिमाचल का किसान एकजुट हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अडानी-अंबानी ग्रुप किसानों को खा जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि ये सभी चोर-लुटेरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन किया जाएगा। वहीं हिमाचल के टोल को फ्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे भी बंद करवाया जाएगा।
इसी बीच सोलन मंडी में नारेबाजी को लेकर एक आढ़ती ने टिकैत का विरोध किया तो माहौल गरमा गया। टिकैत समर्थक बिगड़ गए व माहौल तनावपूर्ण हो गया। टिकैत ने भी जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि ’क्या यह तेरे बाप की जमीन है। इस प्रकरण के बाद सोलन मंडी में माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।