मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में पूर्व रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद के जिला कार्यालय पर हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री की जयंती पर 12 से 19 फरवरी तक जनपद में अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों को चौधरी अजीत सिंह के किसान हित में किए गए कार्यों की याद दिलाएंगे।
किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर रविवार को महावीर चौक स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 12 फरवरी से 19 तक गांव देहात में पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा किसानों, मजदूरों और जनता के हितों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को गांव-गांव घर-घर जाकर दी जाएगी।
मुजफ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह की जयंती पर हवन आयोजित #muzaffarnagar @jayantrld @MZN_RLD pic.twitter.com/vAJWYzc34B
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) February 12, 2023
उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ने इस प्रदेश के अंदर 50 से अधिक चीनी मिलें लगवाईं। कई बार उन्होंने गन्ने की लड़ाई को लड़ा था। किसान आंदोलन को बचाने में चौधरी साहब की अहम भूमिका थी। उनके अधूरे रह गए कार्यों को करने के लिए हम चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद मंडल अध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, विकास कादयान आदि नेता शामिल रहे।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि किसान संदेश अभियान के तहत पिछले 50 दिनों से उत्तर प्रदेश के किसान अपने तीन समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित हो। पुराने गन्ने का भुगतान, आवारा पशुओं का समाधान की मांगों को लेकर 27 फरवरी को मंडलायुक्त कार्यालय पर लोक दल के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।