नई दिल्ली. भले ही आपने मेकअप किया हो या ना किया हो, लेकिन आंखों में काजल लगाकर आप अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। काजल लगाने से ना सिर्फ आंखे प्यारी लगती हैं, बल्कि चेहरा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। सदियों से आंखें खूबसूरत और बड़ी दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे तो सब लड़कियां अपने-अपने तरीके से काजल लगाती हैं, पर कई लड़कियों को काजल लगाने का सही और आसान तरीका नहीं पता होता। जिसकी वजह से कई बार आंखों में परेशानी तक होने लगती है। अगर काजल सही से ना लगा हो तो फिर इसकी वजह से ये फैलने लगता है और आपका चेहरा और मेकअप तक खराब हो जाता है।
इसी परेशानी तो देखते हुए आज हम आपको काजल लगाने का सही और आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप काजल लगाने के बाद बेहद खूबसूरत दिखें। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आपको बस कुछ सिंपल बातों पर ध्यान देना पड़ेगा।
अगर आप अपनी आंखों पर काजल लगाने जा रहीं हैं तो सबसे पहले आंखों को सही तरीके से साफ कर लें। इसके बाद अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो इन्हें कवर करने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर लगा लें। ताकि काजल लगाने के बाद आपको उसके ऊपर से कुछ लगाना ना पड़े।
काजल लगाते समय आंखों के नीचे वाली वॉटर लाइन पर पहले कोट में बेहद ही हल्का काजल लगाएं। अगर आपकी आंखे छोटी हैं तो आंखों के इनर कॉर्नर पर काजल ना लगाएं।
काजल को लंबे समय तक टिकाने के लिए आप काजल की दूसरी लेयर लगाएं। अगर आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो आंखों के बाहरी पार्ट पर इसका हल्का कोट लगाएं।
विज्ञापन