मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई एकता का संदेश भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता व गौहर सिद्दिक़ी के नेतृत्व व इसरार खान के संचालन में होली मिलन समारोह में विभिन्न धर्मो के लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर सद्भावना मंच (सेक्युलर फ्रंट) के प्लेटफार्म पर परम्परागत फूलों से होली खेली।
सद्भावना मंच सेक्युलर फ्रंट के बैनर तले सर्व समाज के लोगो ने एकता का सन्देश देते हुये एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली का यह पर्व आपसी तालमेल के साथ खुशियों के साथ मनाने की अपील की गई। ओर सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को आदर्श बनाने का संकल्प लिया।
मुजफ्फरनगर में सेक्यूलर फ्रंट ने किया होली मिलन का आयोजन, नरेश टिकैत ने लोगों के साथ खेली फूलों की होली #nareshtikait #holi @NareshTikait pic.twitter.com/CGRdtCfu2A
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 3, 2023
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुर दुआ पूर्व प्रमोद त्यागी एड, सैय्यद नसीर काज़मी एड, राकेश शर्मा सपा, कुश पुरी, वसी एड, क़ाज़ी मोहमद अली अल्वी, विप्लव जैन, विपुल भटनागर राजीव गर्ग अशोक बठला पंकज जैन, देवराज पंवार निशंक जैन, सुनील तायल आसिफ राही, डॉ नज़मुल हसन वेद प्रकाश शर्मा, कुलदीप त्यागी, सलीम मलिक, शलभ गुप्ता एड नन्दकिशोर शर्मा, पवन बंसल, हाजी शफीक थानवी, दिलशाद पहलवान, बोहरन लाल ज्ञानी गुरबचन, मास्टर अल्ताफ़ इसरार आढ़ती, रोहित जैन, डॉ नूर हसन, नादिर राणा व सामाजिक संगठन, व्यापारी,प्रबुद्ध जन व बड़ी तादाद में पत्रकार बन्धु उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बदर खान, मुर्शिद खान शाहवेज़ राव, शमीम कस्सार आदि सहयोग रहा। कार्यक्रम सर्व समाज मे भाई चारे का संदेश देने में सफल रहा और उपस्थित लोगों ने उक्त कार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताया।