मुजफ्फरनगर। गुस्सा किसानों ने मीडिया को भी निशाना बनाया। किसानों ने आज तक के मीडिया कर्मियों को दौड़ा लिया और कार भी पलटने की कोशिश की।

एसपी सिटी वे सीओ सिटी की सूझ-बूझ से आज तक के मीडिया कर्मियों की जान बची। यह टीम महापंचायत कवर करने आई थी। हालांकि बाद में किसान नेताओं ने ऐसा कुछ ना करने की अपील की।