नई दिल्ली. भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें पूरे देशभर से फैंस और क्रिकेट दिग्गज से बधाइयां मिल रही है।

रोहित ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुल पांच बार आईपीएल का खिताब जीते हैं, लेकिन फैंस को उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी हैं?

दरअसल, रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू साल 2007 में वनडे क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ किया था। उनका टेस्ट में डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2013 में हुआ। उन्होंने तब से लेकर अभी तक भारत के लिए कई मैच जीते और अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया।

अगर बात करें रोहित शर्मा की नेटवर्थ की तो, लगभग 214 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि रोहित का ब्रेड वेल्यू काफी ज्यादा है और उन्हें पूरी दुनिया से बेशूमार प्यार मिलता हैं। रोहित की कमाई का जरिया सिर्फ इंटनेशनल और नेशनल क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि आईपीएल भी है।

इसके अलावा रोहित को कई तरह के ब्रांड के साथ काम करते हुए देखा गया है। रोहित शर्मा की एक महीने में 1.2 करोड़ से ज्यादा की कमाई हैं। उनके नेटवर्थ का ग्राफ हर साल बढ़ता रहता है। पिछले साल 2022 में रोहित शर्मा की नेटवर्थ 195 करोड़ रुपये थी।

बता दें कि रोहित शर्मा की लग्जरी लाइफ में उनका घर उतना ही आलिशान है, जिसे उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। इस घर की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।