मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव कराए गए। मुजफ्फरनगर में हुए नगर निकाय चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां दो नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों में वोटों के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम और मतपेटी में बंद हुआ है। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के चेहरे पर तनाव दिख रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की मीनाक्षी स्वरूप, सपा की लवली शर्मा, बसपा की रोशन जहां और कांग्रेस की बिल्किस चौधरी की किस्मत का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच बीच मुख्य लड़ाई है। यहां पढ़िए मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव रिजल्ट्स का हर अपडेट…
वोटर संख्या के हिसाब से देखा जाए तो बुढ़ाना नगर पंचायत जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। बुढ़ाना में 32940 वोटर हैं, जिनमें 17075 पुरुष और 15865 महिला मतदाता हैं। जबकि किसानों की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली नगर पंचायत में 12738 वोटर है। सिसौली नगर पंचायत जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत है।
बुढ़ाना और सिसौली नगर पंचायतों से इतर अन्य में औसत मतदाता हैं। नगर पंचायत चरथावल में 18553, पुरकाजी में 22570, नगर पंचायत जानसठ में 17819 और नगर पंचायत मीरापुर में 24187 मतदाता हैं। जबकि नगर पंचायत भोकरहेड़ी में 15333 शाहपुर में 18899 मतदाता हैं।
मुजफ्फरनगर में 2 नगर पालिकाओं सहित 10 निकायों में 195 वार्ड हैं। चरथावल में 14, पुरकाजी में 15, खतौली में 25, जानसठ में 14, मीरापुर में 16 और भोकरहेड़ी में 13 वार्ड हैं। जबकि बुढ़ाना में 17 शाहपुर में 13 और सिसौली में भी 13 ही वार्ड है।