मुज़फ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को दीवार फांद कर घर में घुसे तीन लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने महिलाओं पर धार-धार हथियार से हमला कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की तहरीर पुलिस में दी गई है।
गांव अम्बरपुर निवासी एक युवक शुक्रवार को परिवार के लोगों के साथ घर पर सोया हुआ था।आधी रात के करीब दीवार फांद कर घर में तीन युवक घुस गए। घर में घुसते ही परिजनों की नींद टूट गई। युवकों ने घर में मौजूद महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो दबंगों ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे दबंगों ने परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही महिलाओं पर धारधार हथियार से हमला कर दिया।जिसमे महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की ओर से थाने पर हमलावरों के विरूद्व तहरीर दी है।