मुज़फ्फरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती के अवसर पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर गरीब कल्याण मेला का शुभारम्भ किया।
इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल गरीब कल्याण मेला में माटीकला लाभार्थियों को विद्युत चलित चाक मशीन व केनरा बैंक के लाभार्थियों को चेक तथा कृषि विभाग द्वारा कृषि संयंत्र वितरित किए। इस दौरान राज्य मंत्री व जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने गरीब कल्याण मेला सदर ब्लॉक में विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं जानकारी प्राप्त की।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गरीब कल्याण के उद्देश्य से जनपद के समस्त ब्लाकों में आज गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। गरीब कल्याण मेला में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव के कारण आमजन योजनाओं से वंचित रह जाते है। इसलिए आज आयोजित गरीब कल्याण मेला में सरकार द्वारा समग्र गरीब कल्याण हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु हमारे सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित लाभार्थी परियोजनाओं में कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित नही रहना चाहिए। इसी क्त्रम में जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी गरीब कल्याण मेले आयोजित किए गए।