मुजफ्फरनगर। वंदे भारत ट्रेन अब मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों के बाद अब जनपद मुजफ्फरनगर में भी भारत वंदे ट्रेन का स्टॉपेज बनेगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज बनाए जाने का निवेदन किया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के प्रयास सफल हुआ और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज बनाए जाने को हरी झंड़ी दे दी गई।
अब वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार से चलकर 10:07 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी, जिसके बाद अपने गंतव्य को रवाना होगी।