मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ रामपुरी क्षेत्र में सम्पर्क अभियान के दौरान घर घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित कर योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।

प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से घर घर सम्पर्क एवं संवाद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केशव मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी के संयोजन में मौहल्ला रामपुरी का दौरा कर क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर घर तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। राशन वितरण से लेकर विकास के काम कराए गए हैं। माफियाराज को खत्म करने में सरकार के कदम सराहनीय है। आज माफिया जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गया है।

कपिल देव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार जनता के हित मे अभूतपूर्व कार्य कर रही है। भाजपा सरकार अपने मूल मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध है और विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय पार्टी के रूप में ख्याति प्राप्त है। इस अवसर पर कपिल देव ने मौहल्लेवासियों की समस्याओ का मौके पर अधिकारियो को फोन कर निस्तारण कराया।

जन-संपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, महामन्त्री नंदकिशोर, सैक्टर संयोजक नरेंद्र प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विजय कुमार, मनोज लेमन,नीरज धनिया, सभासद भीष्म धीमान, अशोक धीमान,बबली सैन, डॉ प्रदीप, डॉ राजकुमार वर्मा, सुशिल एड०, आर०के० त्यागी, दिनेश गुप्ता, अशोक वर्मा, प्रवेश धीमान, नीटू, पियूष त्यागी, अमित पाल, सोनू, समर्थ आदि रहें।