अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव के जंगल में सैदपुर गांव के युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोशनगढ़ गांव के जंगल में शनिवार की सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैदपुर गांव निवासी गौरव (25) के रूप में शनाख्त की। जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजन भी मौके पर पहुंचे।
मृतक के पिता और भाई ने बताया कि गौरव 12वी कक्षा पास करने के बाद कोचिंग कर रहा था। जो शुक्रवार रात दस बजे सोने के लिए गया था। शनिवार की सुबह जागे तो गौरव नही मिला। उन्होंने बताया कि गौरव का किसी से कोई विवाद नही था। जो ज्यादातर समय अपनी पढ़ाई में ही व्यस्त रहता था।
मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।