बागपत| बागपत के बड़ौत में खाप चौधरी ओमपाल सिंह दांगी ने कहा कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करना गलत है, लेकिन अब सीमा यहां आ ही गई है तो उसे यहां रहने की नागरिकता मिलनी चाहिए। इससे दो मजहबों के बीच दूरियां कम होंगी। उन्होंने सीमा हैदर का समर्थन किया।

वे सोमवार को चौधरी चरण सिंह संस्थान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा सबका दिल खोलकर स्वागत किया है, कभी जाति-धर्म नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि देशवासियों को सीमा को अपना लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक सदस्य चौधरी धर्मपाल सिंह दांगी ने किया।

इस मौके पर रालोद नेता डॉ. संजीव आर्य दांगी, चौधरी भीम सिंह दांगी, चौधरी तेजपाल सिंह दांगी, चौधरी अशोक कुमार दांगी, चौधरी यादराम दांगी आदि उपस्थित रहे।