मुजफ्फरनगर। लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद मानो जैसे राजनीति में एक भूचाल आ गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां लखीमपुर की ओर चलने के लिए रवाना हो गए थे। किसान नेता राकेश टिकैत कल घटना के तुरंत बाद ही लखीमपुर के लिए रवाना हो गए थे। वहीं आज मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में मंत्री को बर्खास्त व मंत्री के साथी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। वही जिलाधिकारी कार्यालय पर सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।