मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी कांड के बाद शहीद किसानों के परिजनों से मिलने जाती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को सरकार का अवैध कदम बताते हुए आज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ नोरबाजी की तथा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा गया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में आज सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर विपक्ष को दबाने और जनता का शोषण करते हुए किसानों की हत्या कराने के भी आरोप लगाये। लखीमपुर कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों कोलेकर कंाग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि लखीमपुर खीरी में निर्दोष किसानों के ऊपर गृह राज्यमंत्री अजय टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा ने गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या की है। शहीद किसानों के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट करने के लिए प्रियंका गांधी जा रही थी, लेकिन उनको असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनको सरकार क इशारे पर पुलिस प्रशासन ने अवैध हिरासत में रखकर कानून के विपरीत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विपक्ष के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाकर काम कर रही है। किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को तत्काल गिरफ्तार किया जाये और पूरी घटना की न्यायिक जांच की जाये।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहराध्यक्ष जुनैद रऊफ, अकील राणा, सलीम, मलिक, चेयरमैन मुनीर, अविन्द कश्यप, खुर्रम अली, विनोद गुर्जर, रिजवान अहमद, मुकुल राणा, नवनीत सिंघल, धीरज माहेश्वरी, संजीव त्यागी, ब्रजभूषण गर्ग, प्रहलाद राणा, मुकेश धीमान, अमजद अली, नीरज चौआटा, युगल किशोर, पुनम, रिहाना ब्रगम, राजीव वर्मा, जावेद अब्बास, सलीम अंसारी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।