अनिल सिंह, बांदा: यूपी की सीमा पर बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में बुधवार शाम एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। हत्यारों ने सिर धड़ से अलग कर पहचान छुपाने के लिए हाथों की उंगलियां तक काट डाली थी। शरीर में एक कपड़ा भी नहीं छोड़ा था। बांदा पुलिस ने शव बरामद करने के 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसका पति, दो सौतेले पुत्र और भतीजा शामिल थे। महिला सौतेले पुत्रों से अवैध संबंध बनना चाहती थी इसी वजह से महिला की नृशंस हत्या गई। चारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आला कत्ल और हत्या में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 27 सितम्बर को शाम करीब सात बजे थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम चमरहा में मध्य प्रदेश की सीमा के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। सिर और धड़ एक दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुए थे। थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। शुक्रवार को थाना मटौंध और एसओजी की संयुक्त टीम ने घटना का 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।