मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हाथ में हथियार लेकर तीन किशोरों से फायरिंग कराते हुए वीडियो वायरलत हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को देखकर पुलिस सक्रिय हो गई। यह व्यक्ति दधेडू गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज लिया है।
सोशल मीडिया पर छत के ऊपर खड़े होकर एक व्यक्ति का तीन किशोरों को हथियार से गोली चलाने का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। प्रसारित वीडियो पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच में वीडियो थाना क्षेत्र के गांव दधेडू निवासी मुनीर पुत्र अकरम का निकला। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो दधेडू निवासी मुनीर का है, जिस किशोर से वह गोली चलवा रहा है। वह उसका पुत्र है व दो अन्य के विषय में जानकारी की जा रही है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हथियार लाइसेंसी है। उसे बरामद कर लिया गया जबकि आरोपी फरार है।