मुजफ्फरनगर। जिले के विद्यालयों में आज बाल विवाह को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को शपथ भी दिलाई गई।
आज प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज मे बाल विवाह उन्मूलन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि नियमों के तहत शादी हेतु लड़के की आयु 21 एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
कार्यक्रम में वैदिक पुत्री पाठशाला का इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कुमारी द्वारा बालिकाओ को प्रतिज्ञा प्रारूप पर शपथ दिलाई गई। जिसमें ए एच टी यू प्रभारी धर्मेंद्र सधू एवं उनकी टीम के सुश्री श्वेता व अमरजीत सिंह द्वारा बाल विवाह अपराध के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र विशाखा, प्रियांशी, खुशी ,नव्या ,शिवांगी साक्षी एवं परिधि का विशेष योगदान रहा।