मुंजफ्फरनगर। हापुड में आज होने वाले भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन के लिए मुजफ्फरनगर जनपद से हजारों कार्यकर्ता आज सुबह बसों के जरिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व बिजनौर के पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हापुड़ में होने वाले आज होने वाले भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन के लिए आज जिले से हजारों कार्यकर्ता बसों के माध्यम से रवाना हुए।
भंगेला चेक पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान बिजनौर लोकसभा से पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल भाजपा नेता अमित राठी, धर्मेंद्र बिरला, नितिन त्यागी, श्याम रहेजा, राहुल चौहान आदि ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।