मुजफ्फरनगर। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 98 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर किए गए पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह सेवादास ने कहा कि आसुरी शक्तियों को परास्त करके ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। दो वर्ष बाद संघ का शताब्दी वर्ष मनाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।
उन्होंने स्वयंसेवकों को कर्तव्यों के बारे में बताया। श्री राम ने आदिवासियों के लिए कार्य करते हुए आसुरी शक्तियों को समाप्त किया। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है। कार्यक्रम के बाद पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों से किया गया।
नेतृत्व जिला शारीरिक प्रमुख हितेश ने किया। पथ संचलन में 300 से ज्यादा स्वयं सेवकों ने भाग लिया। नगर सह संघचालक श्रीपाल, संजीव, योगेश, राजीव, सीताराम का सहयोग रहा। अध्यक्षता बृजमोहन संघचालक हनुमान नगर ने की।