मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा पार्टी के मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर मुजफ्फरनगर में अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेजत किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम जिला मुख्यालय पहुंचे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूर्व सभासद राजकुमार सि(ार्थ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओेेेेेेेेेेेेेेेेेेें ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने विकास के लिए हर वर्ग को लेकर काम किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस, सपा और बसपा के साथ ही अन्य दलों ने हमेशा ही दलित समाज को डराना का काम किया है। उनको यह कहकर डराया है कि भाजपा के आने पर संविधान को खत्म कर दिया जायेगा, आरक्षण नहीं मिलेगा, लेकिन 26 नवम्बर को पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाकर साफ कर दिया है कि डा. अम्बेडकर द्वारा लिखे गये संविधान को भाजपा समरसता ग्रंथ मानती है।

उन्होंने कहा कि हम दलितों के बीच जाकर उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्यों का प्रचार प्रसार कर समाज को जागृत किया जा रहा है। सरकारी सस्थाओं को बेचने जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकारी होने के कारण इनको लेकर कार्यरत अफसरों और कर्मचारियों ने काम नहीं किया है, अब निजीकरण होने पर उन पर रिजल्ट देने का दबाव होगा। उन्होंने कहा कि वह यहां पर सम्मेलन की तैयारी के लिए आये हैैैैैैैैैैैैैैैैैैैं। इस सम्मेलन में समाज को सरकार की उपलब्धियांे से अवगत कराया जायेगा। कोरोना काल में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतर कार्य करकेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे दिखाया है। इस दौरान मुख्य रूप से डा. पुरुषोत्तम, धीर सिंह सैनी, श्रवण मोघा, मनुप्रिय मजदूर, अमित गौतम, रोशनलाल छत्रालिया और नीरज धनगर आदि मौजूद रहे।