मुंबई। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत और श्रीलंका की टीमें विश्व कप के 33वें मैच में आमने-सामने हुईं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
बुमराह विश्व कप में किसी टीम के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को एलबीडब्ल्यू कर दिया। निसांका के बाद श्रीलंका के दूसरे ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने भी आउट हो गए। करुणारत्ने को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।