जानसठ। दुष्कर्म करने के इरादे से युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला शुक्रवार दोपहर घर से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे उपले पाथने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंच गया। दोनों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर बैठक कर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने राजीव व उसके अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।