मुजफ्फरनगर। जनपद के किसानों के लिए बडी खुशखबरी है। जिले की एक ओर शुगर मिल में पेराई शुरु हो गई है। इस अवसर पर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आए ओर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।

पुरकाजी क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के इस वर्ष के पेराई सत्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहेब के तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन कर अरदास की गई। उसके उपरांत पंडित गौरव शर्मा ने विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन कराया। जिसमें मुख्य यजमान मिल के कार्यकारी यूनिट हेड विकास ठाकुर सहित मिल कर्मियों व किसानों ने आहुति दी गई।

सबसे पहले गन्ना लेकर आए गांव खाईखेड़ी निवासी किसान सुनील कुमार व बृजपाल को तिलक कर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। दोपहर करीब एक बजे नारियल फोड़कर विकास ठाकुर व पुरकाजी लोकदल विधायक अनिल कुमार, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह और किसानों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

इस दौरान जेएन शर्मा, ब्रिजेश खन्ना, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, अनिल कुमार, सरदार सिंह राणा, संजीव कुमार पुंडीर, भरत सिंह आदि मिल कर्मियों के अलावा ग्राम प्रधान धीरज त्यागी, जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी, भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, मेहंदी रजा, प्रताप चौधरी, मोनू पंवार, वीरेंद्र राठी, विवेक राठी, बिट्टू राठी, संजय त्यागी, धीर सिंह गुर्जर, शशि गुर्जर, राजा गुर्जर, दीपक मुखिया, मनोज चौहान, दीप सिंह गुर्जर, कृष्ण पाल गुर्जर, भगत सिंह, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर राज्य गन्ना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक मनप्रीत कौर, पूजा चौहान, रोहित कुमार, बलराम सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र देकर व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।