मुजफ्फरनगर। कतर जेल में जासूसी के आरोप में बंद पूर्व नौसैनिकों की रिहाई की मांग को लेकर शिवसेना क्रांति सेना ने जिला कचहरा में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीएम ने नाम ज्ञापन देकर सैनिकों की रिहाई की मांग उठाई।

शहर के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे क्रांति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2022 में कतर की एक कंपनी में कार्य कर रहे हैं।

भारत के आठ वरिष्ठ पूर्व सैनिक अधिकारियों पर कतर सरकार ने जासूसी के आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। अब वहां की कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी है। जिसका क्रांति सेना पुरजोर विरोध करती है।

जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल ने और किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि यदि कतर की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों को भारत सरकार ने नहीं बुलवाया तो शिवसेना व क्रांति सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

इस मौके पर डॉ. योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, जितेंद्र गोस्वामी, सुशील सैनी, राजेश कश्यप, संजय गोयल, वसंत कश्यप, आशुतोष शर्मा, संजीव कुमार वर्मा, सुशील कुमार, शैलेंद्र विश्वकर्मा, चंद्र सिंह कश्यप मौजूद रहे।