मुज़फ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन मुजफ्फरनगर शहर के कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी चौक पर तीनों कृषि कानून और केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन जताया।

जिस समय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पुतला लेकर मीनाक्षी चौक पहुंचे तो भारी पुलिस बल ने उनसे पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। किसानों ने तब तक पुतले में आग लगा दी। पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीनकर उसे बुझाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मीनाक्षी चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे छपार टोल प्लाजा और जानसठ में ब्लॉक पर तीनों कृषि कानून का पुतला फूंका।

a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>