मुजफ्फरनगर /खतौली। मंगलवार को ससुराल पहुंची एक विवाहिता ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। घंटो चले हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इस्लामाबाद भूड निवासी शहजाद की शादी 2012 में मुजफ्फरनगर के किदवई नगर निवासी एक महिला के साथ हुई थी। घर में हुए विवाद के बाद से महिला करीब तीन वर्षों से अपने मायके में रहती है। मायके में रहने के दौरान महिला का अपने पति से विवाद होने के चलते मामला कोर्ट में पहुंच गया।
मंगलवार को महिला ससुराल पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला का कहना था कि जब वाद कोर्ट में चल रहा है तो पति ने दूसरी शादी कैसे की। महिला ससुराल के दरवाजे घंटो पीटती रही लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद समझा बूझकर मामला शांत कराया है।