मुज़फ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि व विनीत कात्यायन ने किया।

रविवार को डा. संजीव बालियान के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिले के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, मेरी आवाज सुनो एनजीओ के जिलाध्यक्ष एवं अपना दल (एस) के जिला सचिव कुलदीप त्यागी का पटका व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के आठ वर्षों के भाकियू के जिलाध्यक्ष सहारनपुर मण्डल के अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी राजू अहलावत अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल के समक्ष लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुए थे। रविवार को उनके काफिले में करीब 350 गाड़ियां शामिल रहीं। खास बात यह कि काफिले में 50 गांवों के प्रधानों समेत काफी संख्या में किसान शामिल रहे।

भाजपा कार्यालय पर पहुंचे राजू अहलावत ने कहा कि मैंने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी व मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी जो गाँव, गरीब और किसान के हित एवं उन्नति के बारे सोचती है। किसानों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है और मैं अब भाजपा में रहकर किसानों की समस्याओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रख निराकरण कराने कार्य करूंगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, सुधीर सैनी, पुरुषोतम गौतम, कुशपुरी, रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह गुर्जर, साधना सिंघल, रेणु गर्ग, प्रवीण शर्मा, कार्तिक काकरान, राजकुमार सिद्धार्थ, रोशनलाल छत्रालिया, गौरव पंवार, विपुल भटनागर, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, उत्कर्ष त्यागी, विपुल शर्मा, अरविन्द चौधरी, एससी जैन, रविन्द्र, ओमकार अहलावत, अमित वत्स, सुनील शर्मा, अमित अहलावत, संजय गुप्ता, सुनील प्रधान, अर्जुन पहलवान, रवि प्रधान, हरपाल सिंह महार व रविकांत आदि उपस्थित रहे।

खतौली। भाजपा मे शामिल होने के बाद राजू अहलावत ने पहली बार रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया। राजू के समर्थक मंडी में इकटठा होकर अपनी गाड़ियों से काफिले के साथ मुजफ्फरनगर के लिए निकले। बुढ़ाना तिराहे पर राजू अहलावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजू ने मीडिया को बताया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों को अपने साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि काफिला मंडी से निकल कर मुजफरनगर में भाजपा कैंप कार्यालय पर पहुंचेगा।
a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>