मुज़फ्फरनगर । जनपद में शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने से जनपद में काफी ठंड का असर रहा। आसमान में भी बादल छाए रहे। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो पाए। प्रात:काल लोगों को सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों को अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए देखा गया। कोहरे और ठंड के चलते अधितकतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। न्यूनतम मान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को प्रात: के समय शहर में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय अपने काम पर निकले लोगों को अत्यधिक सर्दी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अत्यधिक सर्दी के कारण लोगो ने अपने काम को पूरा करने में कठिनाई महसूस किया। सुबह के समय लोगों को काम करने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंकना पड़ रहा था।
हालांकि कोहरा सुबह करीब दस बजे तक छंट गया था, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण आज पूरे दिन सूरज आसमान में नहीं निकल पाया, जिस कारण पूरे दिन धूप न निकलने पर लोग घरों में ही रजाइयों में दुबके रहे। काम पर निकले लोगों को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ही अपने काम को पूरा करना पड़ा और बार-बार हाथ सेंक कर अत्यधिक सर्दी से छुटकारा पाने की जद्दोजहद करते रहे। पूरा दिन ही लोग ठंड से कपकाते रहे।
शनिवार को तापमान अधिकतम 13.1 व न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा तथा आर्द्रता 100 प्रतिशत रही, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को सुबह के समय छाए कोहरे के कारण अपने कार्यों के लिए वाहनों पर निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण आने-जाने वाले लोगों को वाहनों पर काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के कारण ज्यादा दूर का साफ दिखाई नहीं देने के चलते लोगों को अपने वाहनों की रफ्तार भी काफी कम रखने पर मजबूर होना पड़ा। यही नहीं हाईवे पर भी चलने वाले बड़े वाहनों को अपने वाहनों की रफ्तार काफी कम रखकर चलना पड़ा।