मुजफ्फरनगर। 2024 के साल के आगमन के साथ ही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के लिए चुनाव को लेकर बडी खुशखबरी आई है। लम्बे समय से लोकसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रही जिले की बडी सामाजिक हस्ती बीती शाम भाजपा में शामिल हुई। खुद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी की रीतियों ,नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर समाजसेवी व सैनी समाज के वरिष्ठ नेता चरण सिंह सैनी ने बीती शाम भाजपा कार्यालय पर साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने खुद मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, ज्वाइनिंग कमैटी के सदस्य हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन, पारस जैन, रविकांत पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

उल्लेखनीय है कि चरण सिंह सैनी लम्बे समय से लोकसभा चुनाव लडने की तैयारी कर रहे थे। कुछ समय पहले सैनी समाज की बडी पंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें समाज की ओर से उन्हे प्रत्याशी घोषित किया गया था। चरण सिंह सैनी के चुनाव लडने की स्थिति में माना जा रहा था कि सैनी समाज की वोटों में बंटवारा होने के चलते इस बार संजीव बालियान को इसका नुकसान उठाना पड सकता था।