मुजफ्फरनगर। गुरुवार दोपहर बुढ़ाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमेश मलिक अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें दो मामलों में दोषी मानते हुए उन पर आरोप तय कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना से भाजपा विधायक गुरुवार को अदालत में पेश हुए। आचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव प्रचार सामग्री मिलने के मामले में विधायक पर आरोप तय हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बुढ़ाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमेश मलिक अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए आरोप तय कर दिए हैं। बताया गया कि आचार संहिता के उल्लंघन और चुनाव प्रचार सामग्री मिलने के मामलों में विधायक पर आरोप तय हो गए हैं। 

साल 2012 में दर्ज हुआ था मुकदमा
डीजीसी राजीव शर्मा, एडीजीसी मनोज ठाकुर ने बताया कि विधायक पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर निवासी सतपाल के मकान में चुनाव प्रचार सामग्री रखने का मुकदमा दर्ज हुआ था। 
इसके अलावा 2017 के चुनाव में नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों मामलों की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। बृहस्पतिवार को विधायक कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने उन पर आरोप तय कर दिए हैं।