मुजफ्फरनगर। गुरुवार को नगर पालिका में शहनाई गूज उठी और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 20 जोड़े एक दूजे के हुए। 13 हिन्दू जोड़ों की मंत्रोउच्चारण से शादी कराई गई और 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने वर वधु को आर्शीवाद दिया। वधू को 35 हजार रुपए का चेक और दैनिक उपयोग का सामान दिया गया। कार्यक्रम में वर वधु और साथ आए लोगों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था रही। राज्यमंत्री ने पानी की बचत और स्वच्छता के लिए वर वधु से अपील की।

नगर पालिका में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व में यह कार्यक्रम 18 अक्तूबर को होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। गुरुवार को नगर पालिका में भव्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पालिकाध्यक्ष मौजूद रही। पालिकाध्यक्ष को पालिका के मुख्य गेट से ढोल नगाडों के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री का भी भव्य रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 20 जोडे एक दूजे के हुए। 13 हिन्दू जोड़ों की मंत्रोउच्चारण से शादी कराई गई और जयमाला डलवाई गई। वहीं 7 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने वर वधु को आर्शीवाद दिया। वधू को 35 हजार का चेक और अन्य सामान दिया गया। कार्यक्रम में कुछ वर वधु ने अपनी सेल्फी भी ली। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वर वधु से पानी की बचत करने की अपील की। इस दौरान सभासद पूनम शर्मा, अरविन्द्र, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, लिपिक तनवीर आलम, संदीप यादव, गोपीचन्द, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>