मुजफ्फर नगर। किसान आंदोलन के दौरान पिछले करीब तीन माह से बिना संगठन के ही आंदोलन चला रहे भारतीय किसान यूनियन के हाई कमान ने अब सहारनपुर मंडल के पद पर नवीन राठी और जिलाध्यक्ष पद पर नीरज पहलवान की नियुक्ति कर दी है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इसके अलावा विनय कुमार को सहारनपुर का और कपिल खाटियान को शामली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कपिल सोम को भाकियू का युवा संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने भाकियू के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार विमर्श के बाद मुजफ्फरनगर के भाकियू नेता नवीन राठी को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान को मंडल का महासचिव, पुरबालियान निवासी नीरज पहलवान को भाकियू का मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष व सतेंद्र ठाकुर को जिला महासचिव तथा कपिल सोम को युवा भाकियू का जिलाध्यक्ष बनाया है।

इसके साथ ही भाकियू के शामली जिलाध्यक्ष पद पर कपिल खाटियान और सहारनपुर जिलाध्यक्ष पद पर विनय कुमार को नियुक्त किया गया है। जिले सिंह को सहारनपुर का जिला महासचिव बनाया गया है।

छपार। हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना पर शुक्रवार को एकत्र भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरें को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वरिष्ठ भाकियू नेता मुकेश ठाकुर ने बताया कि शुक्त्रवार को हाईकमान के द्वारा जारी सूची में पूर्व मंडल महासचिव नवीन राठी को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा नीरज पहलवान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।

11 माह से देशभर का किसान सडकों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है, परंतु फिर भी सरकार कोई सुनवाई नही कर रही है। जिससे किसानों में रोष है। कृषि कानूनों की वापसी तक लडाई जारी रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान मुख्य रुप से मंगता हसन, प्रताप सिंह, संजय त्यागी, शहजाद, कयूम अंसारी, मुरसलीन, गुरमेल बाजवा, शमशाद काला, सालिम त्यागी, रामपाल सिंह, मुसर्रफ त्यागी आदि मौजूद रहे।