मुजफ्फरनगर। 22 जनवरी यानी की कल अयोध्या मे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभअवसर पर दुनिया का सबसे भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर पूरा भारत राममय हो गया है।

जनपद में भी चारों और राम यात्राए निकाली जा रही है। इसी यात्रा मे योगी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी राम भक्ति मे डूबे दिखाई दिये जिसमे जहाँ राम के भजनो पर झूम रहे है।

वही खुद माइक थाम राम के भजन गाते हुए दिखाई दिए। जिसमें उनके साथ नगर वासी भी राम भजन पर थिरक रहे है। चारों तरफ राम भक्ति देख पूरा जनपद एक त्यौहार की तरह मना रहा है।