मुजफ्फरनगर।   प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुजफ्फरनगर जिला राममय है। गांव से लेकर शहर तक करीब 527 धार्मिक स्थलों को सजाया गया है। प्रमुख स्थान रोशनी से जगमग हैं। मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घरों में रोशनी कर दीपावली मनाने की तैयारी है। खुशी में छुड़ाने के लिए पटाखों की खूब खरीदारी की गई। खतौली गंगनहर पर 1100 दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में विजय ध्वज यात्रा निकाली जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रथ पर सवार होकर विजय ध्वज यात्रा लेकर निकले। यात्रा में बच्चों और महिलाओं के बीच यात्रा को लेकर गजब का उत्साह है।