मुज़फ्फरनगर। करवा चौथ के व्रत के समय चंद्रदेव के बादलों में छिप जाने और लगातार बारिश होने के बाद व्रत करने वाली महिलाएं अपने पतियों के साथ शिवचौक पहुंची और यहां भगवान शिव के साथ लगे चंद्रदेव के दर्शन कर उन्हें अर्ग्य अर्पित कर अपने पति के हाथ से जल पीकर व्रत का समापन किया। यहां आई महिलाओं का कहना था कि यहां पर भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उनके साथ ही चंद्रदेव भी विराजमान है। बादलों में भले ही चंद्रदेव छिप गए हों लेकिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा उपस्थित है। यही कारण है कि उन्होंने शिवचौक पर पहुंचकर चंद्रमा के दर्शन कर अपने करवा चौथ व्रत का समापन किया।